दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 255 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा, पुलिस की घेराबंदी में एक आरोपी दबोचा
छोटीसादड़ी के जलोदा जागीर क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान दो कारों से 255 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा पकड़ा। एक आरोपी को गिरफ्तार कर डोडाचूरा व दोनों वाहन जब्त किए गए। जब्त माल की कीमत लगभग 38.25 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

छोटीसादड़ी के जलोदा जागीर क्षेत्र में पुलिस की सतर्क गश्त के दौरान गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब दो वाहनों में रस्सी से टोचन कर ले जाए जा रहे 255.245 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जब्त माल की कीमत लगभग 38 लाख 25 हजार रुपये आंकी है।
घटना उपखंड क्षेत्र के जलोदा जागीर–बम्बोरी मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज से करीब 400 मीटर आगे की है, जहां हल्का गश्त कर रही पुलिस टीम को एक संदिग्ध ईको वैन दिखाई दी। वाहन सफेद रंग की टीयूवी कार को रस्सी से टोचन कर आगे बढ़ रही थी। दोनों वाहनों में चालक सहित तीन लोग मौजूद थे, जो पुलिस को देखते ही संदिग्ध हरकत करने लगे।
थाना अधिकारी मांगीलाल के अनुसार, ईको चालक को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर उसने वाहन रोक दिया। इसी दौरान टीयूवी में बैठे दो लोग मौके से भाग निकले, जबकि ईको चालक भी भागने का प्रयास कर रहा था, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। दोनों वाहनों की नियमानुसार तलाशी लेने पर टीयूवी में प्लास्टिक के 20 सफेद कट्टों में भरा भारी मात्रा में डोडाचूरा मिला।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील पुत्र रामलाल मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चान्दोली, थाना जलोदा जागीर, छोटीसादड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें जारी हैं।
अवैध मादक पदार्थों के प्रवाह पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रही सख्त निगरानी और तत्परता का प्रमाण मानी जा रही है। इस जब्ती के बाद स्थानीय स्तर पर अवैध तस्करी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
- छोटीसादड़ी डोडाचूरा पकड़ाजलोदा जागीर पुलिस कार्रवाईअवैध अफीम तस्करीNDPS Act Rajasthanडोडाचूरा जब्ती छोटीसादड़ीईको कार टीयूवी टोचन मामलासुनील मेघवाल गिरफ्तारीबम्बोरी मार्ग पुलिस गश्तअफीम तस्करी राजस्थानIllegal opium transport Chhoti SadriJhaloda Jagir police raidNDPS case Indiaopium poppy husk seizure Rajasthandrug trafficking arrest Indiaeco car towing TUV case

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
