मोहरा कला धार्मिक कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिला निमंत्रण, आने का दिया आश्वासन
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और संतों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम का न्योता दिया।

जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सोजत विधायक शोभा चौहान और पूज्य संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मोहरा कला के ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले आगामी तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
रायपुर उपखंड क्षेत्र के मोहरा कला में आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक कार्यक्रम को लेकर जयपुर में महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार) के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर में ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर, मोहरा कला (रायपुर) में आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक कार्यक्रम को लेकर विशेष मुलाकात की गई। ### संतों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
इस दौरान परम पूज्य संत श्री नारायण नाथ जी महाराज, परम पूज्य संत श्री सुरेंद्र दास जी महाराज एवं सोजत विधायक शोभा चौहान ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को कार्यक्रम में पधारने हेतु निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की महत्ता से अवगत कराया।
तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन की रूपरेखा
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मोहरा कला ग्राम में आगामी 4, 5 और 6 अप्रैल को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
