कोटा, 3 नवंबर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कोटा के छात्रों ने इस वर्ष भी शहर का नाम रोशन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, जो कोटा की कॉमर्स शिक्षा में निरंतर प्रगति का प्रमाण है।

CA फाउंडेशन परीक्षा में कोटा से कुल 394 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 78 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। कोटा की भाव्या पारीक ने प्रथम, इशिता सिंह ने द्वितीय और लक्ष्य जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। CA इंटरमीडिएट परीक्षा में कोटा से 405 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 144 छात्र दोनों समूहों में शामिल हुए। इस परीक्षा में कुल 105 छात्रों ने सफलता हासिल की। श्रेयश मोदी ने प्रथम, भाविका तोषनीवाल ने द्वितीय और शर्णम राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

CA फाइनल परीक्षा में कोटा से कुल 277 छात्र उपस्थित हुए, जिसमें से 79 छात्रों ने दोनों समूहों में परीक्षा दी और 13 छात्रों ने दोनों समूह पास किए। केवल समूह 1 पास करने वाले 127 छात्रों में से 35 छात्र सफल हुए, जबकि केवल समूह 2 पास करने वाले 71 छात्रों में से 20 छात्र सफलता प्राप्त कर पाए। CA फाइनल में उर्वशी मेवाड़ा ने प्रथम, अरिहंत जैन ने द्वितीय और वेदांश गोयल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कोटा ब्रांच के चेयरमैन CA दीपक सिंघल ने छात्रों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोटा न केवल विज्ञान के छात्रों का बल्कि कॉमर्स के छात्रों का भी प्रमुख शिक्षा केंद्र बन चुका है। ICAI कोटा शाखा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सेमिनार, वर्कशॉप और मार्गदर्शन सत्र आयोजित कर रही है, जिससे विद्यार्थी न केवल परीक्षा में बल्कि अपने पेशेवर जीवन में भी सफलता हासिल कर सकें।

सीकासा कमेटी के चेयरमैन CA सुधांशु उपाध्याय ने कहा कि यह उपलब्धि कोटा की कॉमर्स शिक्षा के लगातार उन्नति के मार्ग में एक महत्वपूर्ण संकेत है। यह प्रदर्शन यह दर्शाता है कि कोटा के युवा चुनौतीपूर्ण क्षेत्र जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंसी में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं और शहर की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और बढ़ा सकते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story