कैलाश मेघवाल बने भाजपा प्रदेश महामंत्री, एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की नवीन कार्यकारिणी में कैलाश मेघवाल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और पार्टी संगठन में एससी समाज की मजबूत पकड़ पर भरोसा व्यक्त किया।

बारां। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में कैलाश मेघवाल को प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने की खबर ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ा दी।
एससी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश मेघवाल ने बताया कि कैलाश मेघवाल ने एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को धरातलीय स्तर पर मजबूत करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और नेतृत्व ने एससी मोर्चा को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में मजबूती प्रदान की है।
कैलाश मेघवाल की नियुक्ति के बाद एससी समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी को साझा किया। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष हरिशंकर यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता देवकीनंदन नरवाल, दीपक मेहरा, लटूरलाल बैरवा, रवि बैरवा, राकेश शाक्यवाल, शिवानी बैरवा, यशोदा मेघवाल, मथुरालाल ऐरवाल, पूर्व पार्षद विद्यारत्न जयंत, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गुणी, हेमंत जाटव, सोनू ऐरवाल, सुलोचना मेघवाल, विनोद मेघवाल, ओम प्रकाश और अजय यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
इस नियुक्ति को भाजपा संगठन में एससी समाज के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। कैलाश मेघवाल की नेतृत्व क्षमता और संगठन में पकड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का स्रोत बन गया है।
- कैलाश मेघवालभाजपा प्रदेश महामंत्रीएससी मोर्चाभाजपा बारांमदन राठौड़भाजपा कार्यकर्ताएससी समाजदेवकीनंदन नरवालहरिशंकर यादवदीपक मेहरारवि बैरवाराकेश शाक्यवालशिवानी बैरवायशोदा मेघवालभारतीय जनता पार्टीBJP SC MorchaBJP BaranKailash MeghwalMadan RathoreSC MorchaBaran NewsBJP LeadersSC Community LeadershipBaran Politics

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
