वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह के पिता समाजसेवी हीरालाल टाक का निधन
ब्यावर के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह के पिता 88 वर्षीय हीरालाल टाक का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया, जिनका नागौर के रोहिसा में अंतिम संस्कार किया गया।

ब्यावर। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह के पिता समाजसेवी हीरालाल टाक का बुधवार रात्रि को निधन हो गया। 88 वर्षीय स्व. श्री टाक विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरूवार को पैतृक गांव रोहिसा (नागौर) में गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया।
अंतिम विदाई और गणमान्य जनों की उपस्थिति
उनकी अंतिम यात्रा में अखिल भारतीय श्री टाक महासभा, अजमेर के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र टाक, जगदीश चंद्र टाक, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष भंवरलाल टाक, हेम सिंह टाक, रोहिसा ग्राम पंचायत सरपंच पति राजूराम गौड़, स्व जातीय जन व ग्रामवासी शामिल थे। गुरूवार को पैतृक गांव रोहिसा (नागौर) में गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया।
शोक संतप्त परिवार
स्व. श्री टाक अपने पीछे पुत्री भंवरी देवी, पुत्र गोपाल टाक, राधाकिशन टाक, अनिल टाक व अशोक टाक समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
