उदयपुर: झाड़ोल तहसील कार्यालय के बरामदे की छत से गिरा प्लास्टर
उदयपुर के झाड़ोल में देर रात सरकारी भवन की छत का हिस्सा गिरने से सुरक्षा पर सवाल उठे, गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था।

उदयपुर के झाड़ोल उपखंड मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय के बरामदे में छत से प्लास्टर गिरने के बाद बिखरा हुआ मलबा।
उदयपुर जिले के झाड़ोल उपखंड मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में गुरुवार देर रात बरामदे की छत से प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि दिन के समय यहां अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। यदि यह प्लास्टर कार्यालय समय में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सुरक्षा और रखरखाव पर उठे सवाल
घटना के बाद कार्यालय भवन की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भवन की जल्द मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
