श्रीनाथ विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल (फ) में आज विधिक जागरूकता शिविर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘अजनबी से सावधान, मना करो, दूर जाओ, बताओ’ रखी गई। शिविर में बच्चों को कानून की जानकारी देने के साथ सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

समारोह की अध्यक्षता झाड़ोल मजिस्ट्रेट श्रीमान जफर अहमद कुरेसी जी ने की। उन्होंने बच्चों को कानून से जुड़ी जानकारी दी और अजनबियों से सावधान रहने सहित सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झाड़ोल तालुक सचिव निमाराम जी उपस्थित रहे। उन्होंने भी बच्चों को जागरूक रहने और सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जानकारी दी।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान विक्रम सिंह जी चौहान ने मजिस्ट्रेट साहेब और तालुक सचिव का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि कानून के दायरे में रहकर किस प्रकार जीवन को संवारा जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री एवन कुँवर देवड़ा ने किया। शिविर के माध्यम से बच्चों को कानून की जानकारी के साथ अजनबियों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story