झाड़ोल: JR शर्मा गर्ल्स बीएड कॉलेज में हिंदी दिवस और गणपति जन्मोत्सव आयोजित
छात्राओं ने निबंध, पोस्टर व मूर्ति कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

तस्वीर में दिख रही छात्राएं और शिक्षक महाविद्यालय कक्षा में पोस्टर और गणेश प्रतिमाएं प्रदर्शित करते हुए।
झाड़ोल। राजस्थान बाल कल्याण समिति झाड़ोल द्वारा संचालित जे आर शर्मा गर्ल्स बीएड महाविद्यालय झाड़ोल में 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता पाठ, निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही महाविद्यालय में गणपति जन्मोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. हर्षा रावल और डॉ. सतीश जोशी ने गणपति वंदना के साथ किया। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पायल डामोर ने प्रथम और मीरा कलासुआ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में रचना जनावत प्रथम और हिमानी टेलर द्वितीय रहीं।
महाविद्यालय में गणपति जन्मोत्सव के तहत छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की हस्त निर्मित गणेश जी की मूर्तियां बनाईं। गणपति प्रतिमा प्रतियोगिता में तनीषा तेली प्रथम और मांगी गायरी द्वितीय रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एस. पी चौहान ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान गणेश जी का प्रसाद वितरण श्रीमती सुनीता सुथार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रकाश मेघवाल ने किया। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के आयोजन के साथ छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और गणपति जन्मोत्सव की गतिविधियां एक ही मंच पर सामने आईं।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
