छोटीसादड़ी। प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा बड़े संयम और सुचारू व्यवस्था के साथ संपन्न हुई। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 8275 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 4173 छात्र और 4102 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 6127 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 3119 छात्र और 3108 छात्राएं उपस्थित रहीं, जिससे उपस्थिति दर 74.05 प्रतिशत रही।

जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के निर्देशन में और जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा, प्रतापगढ़ व शिक्षा विभाग प्रतापगढ़ के समन्वय से परीक्षा पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। परीक्षा संचालन के दौरान नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मंजू, सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और नवोदय विद्यालय स्टाफ सदस्य उड़न दस्ते के रूप में लगातार सभी केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

जिले में परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई अव्यवस्था या असुविधा सामने नहीं आई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य परीक्षा सामग्री माध्यमिक कार्यालय में जमा करवाई गई और समयानुसार बंद वाहन के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी अधिकारियों को सुपुर्द कर दी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभाग को सौंपे गए किसी भी कार्य को सफलता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से इस परीक्षा की सफल व्यवस्था के लिए नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू और विभागीय कर्मचारियों को सराहा। वहीं, प्रधानाचार्य मंजू ने भी शिक्षा विभाग और नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके सहयोग और मेहनत के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

यह परीक्षा प्रतापगढ़ जिले में शिक्षा विभाग की तत्परता, दक्षता और बच्चों की उज्जवल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक साबित हुई है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story