ब्यावर जिले के जैतारण थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहद रामावास कलां में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त किया है, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम की सफलता

यह कार्रवाई अजमेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र सिंह (IPS) के आदेश एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर श्री रतन सिंह (IPS) के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा व वृताधिकारी सत्येन्द्र सिंह नेगी के सुपरविजन में थानाधिकारी धोलाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस की इस कार्रवाई में अनिल पंवार (RPS प्रोबेशनर), रामकिशन उपनिरीक्षक सहित अन्य जवान शामिल रहे।

मुखबिर की सूचना पर रात के अंधेरे में दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामावास कलां में सरकारी स्कूल के पीछे खाली जमीन पर अवैध बजरी का स्टॉक किया गया है, जहां जेसीबी से ट्रक में बजरी भरी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 23-24 मार्च की रात करीब 1:30 बजे मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर 3-4 आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी सांवर लाल उर्फ श्रवण (20 वर्ष) निवासी कुशालपुरा को पकड़ लिया।

वाहन जब्त एवं कानूनी कार्यवाही का विवरण

मौके पर खड़े ट्रक (RJ 37 GA 3003) और जेसीबी मशीन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया। आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story