जैसलमेर। शहर के कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर प्राचार्य को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता करण प्रताप सिंह देय्या के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बालिकाएं इस दौरान मौजूद रही।

सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा के लिए मांग

ज्ञापन में महाविद्यालय में एनसीसी सुविधा के विस्तार, विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त बैंचों की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की नियमित कक्षाएं संचालित करने, खेलकूद गतिविधियों को सुचारू रूप से शुरू करने तथा दौड़ के लिए ट्रैक निर्माण की मांग भी रखी गई। छात्राओं ने वर्ष 2023 में स्वीकृत डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शीघ्र स्थापित करने की भी मांग की। उनका कहना था कि मूर्ति का फाउंडेशन तैयार है, लेकिन अब तक स्थापना नहीं हो पाई है।

छात्र नेता और प्राचार्य का पक्ष

छात्र नेता करण प्रताप सिंह ने बताया कि "यह सभी मांगें छात्राओं के हित से जुड़ी हैं।" वहीं प्राचार्य ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story