बारां/अटरू। केशव महाविद्यालय अटरू के खेल मैदान में दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद शनिवार को कोटा विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों के उत्साह और टीमों के संघर्ष ने पूरे वातावरण को खेल भावना से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलराम नागर, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र नागर, नवल महाकाल, आशीष दिलावर, रामबाबू वैष्णव, संजय दायमा, मेघराज मीणा, रामावतार सामरिया एवं भूतपूर्व सैनिक शिवशंकर सुमन थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट विनोद प्रताप सिंह ने की। चेयरमैन प्रमोद दिलावर और प्राचार्य डॉ. सीमा राणावत ने अतिथियों का स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता के समापन सत्र का शुभारंभ किया गया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कोटा, बूंदी, झालावाड़, तालेड़ा, सवाई माधोपुर सहित दस महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल मुकाबले स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय गोठड़ा और राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा के बीच तथा राजकीय विज्ञान महाविद्यालय कोटा और राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के बीच खेले गए। दोनों ही मुकाबले दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक रहे।

फाइनल मुकाबला राजकीय कला महाविद्यालय कोटा और स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय गोठड़ा के बीच खेला गया, जिसमें राजकीय कला महाविद्यालय कोटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय गोठड़ा की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और टीमवर्क ने दर्शकों को आखिरी क्षण तक बांधे रखा।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय निदेशक कृष्ण मुरारी दिलावर ने मंचासीन अतिथियों, प्रतिभागी टीमों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह का प्रतीक रही, बल्कि महाविद्यालयों के बीच सौहार्द, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी भावना को भी सशक्त करने वाली सिद्ध हुई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story