बारां/जयपुर। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में INA सोलर, EQ मैगज़ीन और C2Z सोलर द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो एवं सूर्यकोन कॉन्फ्रेंस’ के दूसरे दिन की प्रदर्शनी का गुरुवार को उद्घाटन पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने किया।

इस अवसर पर बोलते हुए रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी विज़न के तहत देश में सौर ऊर्जा क्षेत्र को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणी बन रहा है, जो देश के लिए गर्व का विषय है।

रामचरण बोहरा ने राजस्थान सरकार के प्रयासों की भी सराहना की और बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता से राज्य को ग्रीन एनर्जी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और नीतिगत सहयोग से राज्य में सौर ऊर्जा निवेश और उत्पादन दोनों में तेजी आई है।

बोहरा ने एक्सपो के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह प्रदर्शनी सौर ऊर्जा उद्योग के लिए एक साझा मंच प्रदान करती है, जहां कंपनियां, नीति-निर्माता और निवेशक एक साथ मिलकर सतत विकास और हरित ऊर्जा के नए अवसरों पर कार्य कर रहे हैं। इस एक्सपो में देशभर से आए विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और तकनीकी कंपनियों ने भाग लिया और नवीन सौर तकनीक, ऊर्जा भंडारण समाधानों, मॉड्यूल निर्माण और भविष्य की हरित ऊर्जा योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर INA सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता और EQ मैगज़ीन के एडिटर आनंद गुप्ता भी उपस्थित रहे। उनका कहना था कि इस प्रकार के प्लेटफॉर्म से उद्योग में नवाचार और निवेश के अवसर बढ़ते हैं और यह भारत को वैश्विक सौर ऊर्जा मानचित्र पर मजबूत स्थिति दिलाने में सहायक होगा।

ग्लोबल सोलर एक्सपो एवं सूर्यकोन कॉन्फ्रेंस ने स्पष्ट किया कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाएँ केवल योजना स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि तकनीकी नवाचार, निवेश और उद्योग सहयोग के माध्यम से इसे वास्तविकता में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story