कोटा। भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने और जीवन मूल्यों को आत्मसात कराने के उद्देश्य से अकलंक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में 1 नवम्बर 2025 को ‘गीता ज्ञान ओपन बुक परीक्षा’ का आयोजन किया गया। यह परीक्षा डॉ. प्रतिमा व्यास, श्रीमती बबीता पाठक एवं आई.के.एस. क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्म-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण की भावना को प्रबल करना था। साथ ही, यह आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और उसके आध्यात्मिक मूल सिद्धांतों से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास रहा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा और गीता आधारित मूल्य शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है, उसी की भावना को साकार करते हुए यह परीक्षा एक प्रेरक उदाहरण बनी। आयोजन का संचालन अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पीयूष जैन, सचिव श्री अनिमेष जैन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव (मास्टर ट्रेनर, आई.के.एस. डिवीजन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) एवं उप प्राचार्या श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर सभी व्याख्याताओं ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया और विद्यार्थियों को गीता के ज्ञान से आत्मिक विकास की प्रेरणा दी। परीक्षा के माध्यम से छात्रों में जीवन प्रबंधन, आत्म-संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे गुणों को विकसित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया।

अकलंक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन द्वारा आयोजित यह परीक्षा केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं रही, बल्कि यह भारतीय जीवन दर्शन और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का सशक्त प्रतीक बनी, जिसने विद्यार्थियों में संस्कृति और अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि उत्पन्न की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story