बारां में प्रस्तावित अधिवेशन को लेकर कोटा से सैकड़ों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की भागीदारी तय
बारां में प्रस्तावित अधिवेशन को लेकर कोटा से सैकड़ों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भाग लेंगे। कोटा शाखा की कार्यकारिणी बैठक में पेंशन, एरियर और जीवन प्रमाण पत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 8वें वेतन आयोग का स्वागत और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, जिला शाखा कोटा की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष तेज राज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह हाडा ने 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित सेवानिवृत्त कार्मिकों के भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों को बधाई दी और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कार्यक्रम से संगठन की एकता और सहभागिता में मजबूती आई है।
बैठक में नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में बारां जिले में प्रस्तावित अधिवेशन को लेकर उत्साह व्यक्त किया गया। जानकारी दी गई कि कोटा से सैकड़ों सदस्य इस अधिवेशन में सम्मिलित होंगे और संगठन की गतिविधियों तथा निर्णयों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। बैठक में 20 सितंबर, 2025 को लिए गए निर्णयों की प्रगति और प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।
विशेष रूप से संशोधित पेंशन प्रकरण को पेंशन विभाग को भेजने, एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने और अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने संबंधी मार्गदर्शन हेतु बृज मोहन महावर को अधिकृत किया गया। केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन का स्वागत करते हुए, संगठन ने इसके अनुशंसाओं में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक में यह निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया कि भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों का सम्मान उनकी वरिष्ठता और आरक्षित वर्ग के आधार पर किया जाएगा, ताकि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक अनुशासन बना रहे।
सभा के अंत में संगठन ने बाल मुकुंद वर्मा (पूर्व पुलिस अधीक्षक की माताश्री), रामेश्वर प्रसाद शर्मा (पूर्व उप निरीक्षक) और अभय कमांड सेंटर, कोटा में तैनात दुर्गा लाल, हैड कांस्टेबल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में संगठन मंत्री देवी राम दिलावर, सलाहकार अतहर खान, कोषाध्यक्ष नंद लाल गुर्जर, प्रचार मंत्री रमेश चंद्र लोहिया, संयुक्त सचिव राघवेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री विजय सिंह कुंतल, तथा कार्यकारिणी सदस्य सत्य पाल सिंह नाथावत, जलालुद्दीन और बृज मोहन महावर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक संगठन की रणनीति को और सुदृढ़ करने और आगामी अधिवेशन में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- अंता विधानसभा उपचुनाव 2025राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थानबारां अधिवेशनकोटा पुलिसकर्मीतेज राज सिंहभंवर सिंह हाडाबृज मोहन महावर8वां वेतन आयोगपेंशन प्रकरणएरियर भुगतानजीवन प्रमाण पत्र मार्गदर्शनसेवानिवृत्त पुलिसकर्मी संगठनराजस्थान पुलिस कल्याणBaran Kot retired policeAnta Assembly electionRajasthan Retired Police WelfareTej Raj SinghBhawar Singh HadaPension issues Rajasthan8th Pay Commission RajasthanRetired Police ConventionPolice Welfare Activities

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
