छोटीसादड़ी। राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को नगर के उप जिला चिकित्सालय में एक व्यापक आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता और भरोसे को नई मजबूती दी। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

आयोजित आरोग्य शिविर के दौरान कुल 353 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया, जबकि रक्तदान शिविर में 33 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अशोक कुमार सोनी ने 61वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। उनके इस योगदान को सम्मानित करते हुए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में उप जिला चिकित्सालय में कई नई सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा बीपीएचयू लैब, सोनोग्राफी मशीन, आंखों की जांच की आधुनिक मशीन तथा मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को उन्नत जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मां योजना, लाडो योजना और मां-वाउचर कूपन योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। आरोग्य शिविर के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच, कुपोषित बच्चों का परीक्षण, क्षय रोग स्क्रीनिंग, बीपी व शुगर जांच, टीकाकरण, कैंसर स्क्रीनिंग सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कर समुचित उपचार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम यतिंद्र पोरवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा उप जिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी के समस्त चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का प्रतीक बना, बल्कि आमजन के लिए बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Updated On
Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story