गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज सिरोही जिले के दौरे पर, अंबाजी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा-अर्चना
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 7 नवम्बर को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। वे मानपुर हवाई पट्टी पर उतरकर प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं।

सिरोही। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल शुक्रवार को राजस्थान के सिरोही जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता से जुड़े इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पटेल प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पटेल 7 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। हवाई पट्टी पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सीधे अंबाजी के लिए रवाना होंगे, जहां वे मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेश व राष्ट्र की समृद्धि की कामना करेंगे।
दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पुनः मानपुर हवाई पट्टी लौटेंगे, जहां से वे हवाई मार्ग से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को ही हवाई पट्टी और अंबाजी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री पटेल का यह दौरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता और जनसंपर्क की भावना भी प्रबल हुई है। अंबाजी धाम में उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
- गुजरात मुख्यमंत्री दौराभूपेन्द्र पटेल अंबाजी दर्शनसिरोही समाचारअंबाजी मंदिर पूजामानपुर हवाई पट्टीगुजरात राजस्थान समाचारमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेलअंबाजी यात्रासिरोही जिला दौराअंबाजी धामGujarat CM Bhupendra Patel visitAmbaji temple darshanSirohi newsManpur airstripRajasthan Gujarat tourBhupendra Patel temple visitAmbaji spiritual visit

Dineshkumar Bohra, Sirohi
नाम: दिनेश बोहरा
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सिरोही जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, शिक्षा और प्रशासनिक खबरें
परिचय एवं अनुभव
दिनेश बोहरा सिरोही जिले से एक सक्रिय रिपोर्टर हैं। वह वर्तमान में 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और वहां सभी प्रकार की खबरों को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनका अनुभव निम्नलिखित है:
- फर्स्ट इंडिया न्यूज: वर्ष 2013 से लगातार इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
- प्रातःकाल: पिछले कुछ समय से वह 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भी जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
दिनेश बोहरा शैक्षणिक रूप से परास्नातक हैं। उनकी योग्यता निम्नलिखित है:
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर (M.A.)
