फतेहपुर में निःशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग शिविर आयोजित, 125 मरीजों को दिया परामर्श और दवाएं
फतेहपुर में श्री शिवाय हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग शिविर में 125 मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गईं। डॉ. भोलाराम दिलावर ने रोगों की रोकथाम और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी, ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई गई।

बारां। जिले के ग्राम पंचायत फतेहपुर में श्री शिवाय हॉस्पिटल, बारां के तत्वावधान में निःशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 125 मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
कैंप के प्रभारी राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में बारां के विख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भोलाराम दिलावर ने अपनी जनसेवा की भावना के तहत मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। यह शिविर निरंतर आयोजित होने वाले कैंपों की श्रृंखला का 14वां आयोजन था।
शिविर का शुभारंभ ग्राम फतेहपुर के वरिष्ठ नागरिक पन्नालाल यादव, बजरंगलाल शर्मा और बंशीलाल मेघवाल द्वारा भगवान धनवंतरी और मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। डॉ. भोलाराम ने अपने संबोधन में चर्म रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, नशामुक्त जीवन और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में विष्णु जांगिड, अनिल सुमन, अभिषेक नागर, निशांत सिन्हा, यश नागर, अश्विन पाठक, आलोक झा, मोहित राठौर, संदीप गौड, अमित नागर, जोनी सैनी, गौरव, हुकुम सिंह, प्रेम बसवाल, तरूण नागर, त्रिलोक नागर, राजेंद्र गौड, अंशुल, गौरव शर्मा और हिमांशु सुमन सहित कई स्वयंसेवकों ने सहयोग प्रदान किया।
यह शिविर स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने चर्म एवं कुष्ठ रोगों के प्रति समाज में चेतना और जागरूकता बढ़ाई।f
- फतेहपुर चर्म रोग शिविरफतेहपुर कुष्ठ रोग शिविरश्री शिवाय हॉस्पिटल बारांDr Bholaram Dilawarनिःशुल्क चर्म रोग परामर्शनिःशुल्क दवाएंबारां स्वास्थ्य शिविरग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकताDermatology camp FatehpurLeprosy camp FatehpurBaran health campChirm rog campकुष्ठ रोग रोकथामचर्म रोग विशेषज्ञस्वास्थ्य सेवाएं फतेहपुर

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
