छोटीसादड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सोमवार को छोटीसादड़ी क्षेत्र के करजू एवं केसुंदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आयुर्वेदिक उपचार, योग और स्वास्थ्य संबंधित परामर्श का लाभ उठाया।

केसुंदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित शिविर के दौरान 58 रोगियों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। लगभग 200 लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चंद्र रेगर ने उपस्थित रोगियों की जांच कर व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया। उनके साथ नर्सिंग ऑफिसर लता मेघवाल, योग प्रशिक्षक रोहित मालवीय, रेणुका मेघवाल एवं परिचारक प्रमोद रेगर ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया।

इसी प्रकार, करजू स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यहाँ करीब 48 रोगियों को परामर्श और आवश्यक औषधियां प्रदान की गईं। डॉ. राहुल चंद्र रेगर ने रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में नर्सिंग ऑफिसर वर्दी गायरी, योग प्रशिक्षिका अनामिका जायसवाल एवं परिचारक प्रहलाद रेगर ने सक्रिय योगदान दिया।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को आयुर्वेदिक उपचार, योगाभ्यास और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा और आयुर्वेदिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार बढ़ाया जा सकता है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story