झाड़ोल। झाड़ोल थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी खुमाणलाल गायरी उर्फ भगवतीलाल निवासी खमनोर है।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुंबई में विशेष कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इससे पहले इस मामले में अन्य आरोपी मांगीलाल और गणेशलाल को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी खुमाणलाल के फरार रहने के दौरान उसकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस टीम में फैलीराम (थानाधिकारी झाड़ोल), दिनेश कुमार सउनि, जितेन्द्र गवारिया, भूराराम और बालकृष्ण शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को झाड़ोल न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसे सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इस गिरफ्तारी ने न केवल अपराधियों के खिलाफ पुलिस की तत्परता को उजागर किया है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी हालत में कानूनी ढिलाई नहीं बरतेंगी।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story