बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों ने रविवार देर शाम एक और अहम पड़ाव पार किया, जब जिले में मतदान दलों का अंतिम रैंडमाइजेशन पूरा किया गया। मिनी सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा और जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का अंतिम चयन और तैनाती तय की गई।

निर्वाचन व्यवस्था की इस महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया के तहत अंता विधानसभा क्षेत्र के 268 पोलिंग बूथों के लिए मतदान दलों का गठन किया गया। प्रत्येक दल में कर्मियों की नियुक्ति को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के उद्देश्य से यह रैंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल, मतदान दल गठन प्रकोष्ठ प्रभारी राजवीर सिंह चौधरी, सहायक निदेशक जनसंपर्क योगेन्द्र शर्मा, तथा एनआईसी उपनिदेशक मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारीयों ने बताया कि अंतिम रैंडमाइजेशन के बाद सभी मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि मतदान दिवस पर संपूर्ण प्रक्रिया सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अंता उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता और तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले का निर्वाचन तंत्र यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है कि लोकतंत्र के इस पर्व में प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story