झालावाड़। जिले के मिश्रौली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। खेत से घर लौट रहे बाइक सवार किसान को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक किसान के परिजनों ने सिलेगढ़ चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुल्तान सिंह, निवासी सिलेगढ़, के रूप में हुई है। वह अपने खेत से रोजाना की तरह घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सुल्तान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

घटना की सूचना पर मिश्रौली थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी ओर, ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले जाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने शव उठाने की अनुमति दी।

इस हादसे ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story