कोटा। चिकित्सा जगत में नवीनतम अनुसंधान और उपचार पद्धतियों को साझा करने के उद्देश्य से ईथॉस सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोटा द्वारा आयोजित कॉन्टिन्युइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम ने चिकित्सकों के बीच ज्ञान-विनिमय का सशक्त मंच प्रदान किया। ईको सत्वा होटल, झालावाड़ रोड पर संपन्न इस कार्यक्रम में शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ और प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लेकर चिकित्सा के विकसित होते स्वरूप पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम के प्रमुख सत्र में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आशीष पेमावत ने “इंप्रूविंग स्ट्रोक आउटकम्स: करंट बेस्ट प्रैक्टिसेज इन डायग्नोसिस एंड ट्रीटमेंट” विषय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने स्ट्रोक के प्रारंभिक निदान, आधुनिक उपचार पद्धतियों और रोगी की रिकवरी में नवीनतम वैश्विक मानकों की उपयोगिता पर जानकारी दी। वहीं, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सोमंक गुप्ता ने “फ्लुइड प्रिस्क्रिप्शन इन आईसीयू” विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए गहन चिकित्सा इकाई में द्रव प्रबंधन की महत्ता और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत में जनरल मैनेजर हर्ष दाधीच ने उपस्थित अतिथियों और चिकित्सकों का स्वागत किया तथा अस्पताल की ओर से निरंतर चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर ईथॉस हॉस्पिटल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने कहा कि ऐसे सीएमई कार्यक्रम आधुनिक चिकित्सकीय ज्ञान को अद्यतन रखने का माध्यम हैं, जिससे रोगियों को सुरक्षित, सटीक और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों के बीच चिकित्सा जगत में आने वाली नई चुनौतियों, तकनीकी प्रगति और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ। समापन सत्र में विशेषज्ञों ने चिकित्सा शिक्षा को सतत प्रक्रिया के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन ने कोटा के चिकित्सा समुदाय में नवीनतम उपचार मानकों की समझ को गहराया और आधुनिक चिकित्सा की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story