टोंक में नशे के कारोबार पर DST की बड़ी कार्रवाई, सब्ज़ बाजार स्थित कैफे पर छापा, 23 लोग डिटेन
टोंक में नशे के खिलाफ DST टीम की बड़ी कार्रवाई, कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष बाजार स्थित कैफे पर देर रात छापा। 16 फ्लेवर हुक्के, चिलम, मोबाइल, हथियार और वाहन जब्त, 23 लोग डिटेन। नशा कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, जांच व कानूनी कार्रवाई जारी।

टोंक जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम (DST) ने देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम देकर नशा परोसने वाले नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया।
डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने सुभाष बाजार स्थित पठान अंपायर के कैफे पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई इस दबिश के दौरान कैफे के भीतर नशे से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। मौके से 16 फ्लेवर वाले हुक्के, 20 चिलम, 15 हुक्के पाइप, 17 मोबाइल फोन, एक धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कैफे में मौजूद 23 लोगों को डिटेन कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कैफे लंबे समय से युवाओं को नशे की ओर आकर्षित करने का केंद्र बना हुआ था। DST की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। सभी डिटेन किए गए व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से न केवल नशे के कारोबारियों में डर का माहौल बना है, बल्कि आमजन में यह संदेश भी गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। टोंक पुलिस की यह पहल जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
- टोंक में नशे के खिलाफ DST कार्रवाईटोंक सुभाष बाजार कैफे पर छापापठान अंपायर कैफे हुक्का बरामदटोंक कोतवाली थाना DST रेडटोंक में हुक्का कैफे पर पुलिस कार्रवाईटोंक में 23 लोग डिटेन नशा मामलाTonk DST drug crackdownTonk Subhash Bazaar cafe raidPathan Empire cafe hookah seizure TonkTonk police action against drugsTonk Kotwali police night raidTonk hookah cafe illegal activity

