बारां। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने छात्रों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी नृत्यांगना डॉ. पांमपी पाल ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरू केलूचरण महापात्रा द्वारा रचित माणिक्य वीणा के मंगलाचरण से हुई, जिसमें शास्त्रीय ओडिसी नृत्य की पारंपरिक मुद्राओं और भावाभिव्यक्तियों का अनूठा संयोजन देखने को मिला।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीएल गुप्ता ने बताया कि डॉ. पाल विशेष रूप से पश्चिमी बंगाल के जलपाइगुडी और कोलकाता से इस प्रस्तुति के लिए यहां आई थीं। कार्यक्रम में सरस्वती देवी के विभिन्न स्वरूपों को ओडिसी नृत्य के माध्यम से भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों को पताका, अर्ध पताका जैसी मुद्राओं के अभ्यास के साथ-साथ अभंग, त्रिभंग और चौक जैसी शास्त्रीय तकनीकों की जानकारी भी दी गई।

मंच पर डॉ. पाल ने शुद्ध ओडिसी नृत्य के प्रमुख क्रम प्रस्तुत किए, जिनमें मंगलाचरण, सरस्वती वंदना, कस्तूरी तीलकम कृष्ण वंदना और भगवती स्तुति शामिल थे। स्पीक मैके के जिला संयोजक कुवलंत बैरागी ने बताया कि डॉ. पांमपी पाल ने अपनी नृत्य शिक्षा प्रसिद्ध गुरू पोशाली मुखर्जी से प्राप्त की है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित संपूर्ण स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे: राहुल सेन, रूपल हाडा, रितू नागर, गिरिजाशंकर नंदवाना, धीरज शर्मा, शैलेंद्र गोस्वामी, हेमराज मीणा, चंदन पटेल, जितेंद्र शर्मा, राजवीर सैनी, भुवनेश नागर, शांति लाल, जयंक राय, केशव गालव, पूजा सोनी, अफसर शेख, रवि कुमार, अखिलेश कुमार, अरविंद शर्मा, गोविंद शर्मा, अनिता शर्मा, लक्ष्मी नायक, धनराज सुमन, नरेंद्र मीणा, रितेश बाथरा, ऋषि पांचाल, राम शर्मा।

इस सांस्कृतिक आयोजन ने न केवल छात्रों को शास्त्रीय नृत्य की गहन समझ दी, बल्कि ओडिसी नृत्य की समृद्ध विरासत और उसकी भावनात्मक गहराई को भी जीवंत रूप में पेश किया। महाविद्यालय में इस तरह की प्रस्तुतियों से कला और संस्कृति के प्रति छात्रों में रुचि और संवेदनशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story