टोंक में डॉ. अनुराग सिहाग ने इन्टरवेशन न्यूरोसर्जरी से मस्तिष्क और रीढ़ की बीमारियों के उपचार में नई क्रांति की शुरुआत की
टोंक में डॉ. अनुराग सिहाग ने इन्टरवेशन न्यूरोसर्जरी के माध्यम से मस्तिष्क और रीढ़ से संबंधित रोगों का उपचार संभव बनाने वाली नई तकनीक की जानकारी दी। जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल के अनुभवी न्यूरोसर्जन अब टोंक के मरीजों को प्रतिमाह परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे।

टोंक। न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीक का दौर अब टोंक के मरीजों तक पहुँचने लगा है। इन्टरवेशन न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सिहाग ने बताया कि पहले लकवा, ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, स्पाइन डिस्क और स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीजों का उपचार करने के लिए मस्तिष्क या रीढ़ को खोलना पड़ता था। लेकिन आज की आधुनिक इन्टरवेशन तकनीक के माध्यम से केवल एक पाइप के जरिए सीधे मस्तिष्क तक पहुंचकर रोग का उपचार संभव है।
डॉ. सिहाग शुक्रवार को टोंक के एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने अपने नौ वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इन्टरवेशन सर्जरी की मदद से मरीजों को अपनी बीमारियों से तेजी से राहत मिल रही है। वर्तमान में जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे डॉ. सिहाग ने बताया कि इस नई तकनीक के बारे में लोगों में जागरूकता कम है, और मीडिया इसी संदेश को जरूरतमंदों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन सकता है।
उन्होंने बताया कि बचपन से ही मानव मस्तिष्क की जटिलताओं ने उन्हें आकर्षित किया और यही क्षेत्र वह मानते हैं, जहाँ एक सफल सर्जरी मानव जीवन को बचा सकती है। इटरनल हॉस्पिटल के सीनियर मेनेजर भवानी सिंह ने बताया कि डॉ. सिहाग अब टोंक के मरीजों को भी परामर्श देंगे। इसके तहत हर महीने के चौथे शुक्रवार को विकास मेडिकल, मेहंदीबाग, टोंक में पूर्व पंजीकृत मरीजों को उपचार हेतु परामर्श मिलेगा।
भवानी सिंह ने यह भी साझा किया कि डॉ. सिहाग ने अब तक सैकड़ों मरीजों का इन्टरवेशन तकनीक से सफल उपचार किया है और उन्हें राहत प्रदान की है। प्रेस वार्ता में विवेक विजयवर्गीय, प्रदेशाध्यक्ष आरजीएचएस दवा विक्रेता संघ, भी उपस्थित रहे। यह पहल टोंक क्षेत्र में मस्तिष्क और रीढ़ की बीमारियों के मरीजों के लिए राहत और नई आशा लेकर आई है।
- डॉ. अनुराग सिहागइन्टरवेशन न्यूरोसर्जरीब्रेन सर्जरी टोंकस्पाइन सर्जरीटोंक न्यूरोसर्जरीइटरनल हॉस्पिटल जयपुरन्यूरो सर्जरी विशेषज्ञलकवा उपचारब्रेन ट्यूमर सर्जरीस्पाइन डिस्क इन्टरवेशनन्यूरो सर्जरी टोंकBrain Surgery TonkSpine Surgery TonkDr Anurag SihagInterventional Neurosurgery IndiaBrain Hemorrhage TreatmentTonk Neuro Care

