बारां। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, जिला बारां द्वारा संभाग स्तरीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 6 दिसंबर को किशनगंज स्थित भारत माता संस्थान में किया जाएगा। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संभाग के 400 से अधिक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संस्था के जिला अध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त महानिदेशक जसवंत संपतराम होंगे। वहीं, अध्यक्षता बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु करेंगे। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रिछपाल पूनिया, प्रदेश सचिव सुखदेव ब्यास, संभागीय अध्यक्ष नवनीत महर्षि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, राकेश शर्मा, विजय स्वर्णकार, प्रवीण जैन, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल झालावाड़ के कमांडेंट गोपीचंद मीणा तथा संभाग के अन्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

संस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मजीद मलिक कमांडो ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधायकों ललित मीणा और राधेश्याम बैरवा, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में न केवल सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा, बल्कि वरिष्ठ पूर्व विधायक शिव नारायण नागर, पूर्व विधायक नंदलाल मीणा और पूर्व विधायक राम गोपाल जारवल का भी अभिनंदन किया जाएगा।

डॉ. मलिक ने आगे बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, साहित्य और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक सामाजिक मिलन नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभव और योगदान को सम्मान देने का मंच भी है।

इस कार्यक्रम का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह जिले में पुलिसकर्मियों और समाज के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक समरसता और प्रोत्साहन को बढ़ावा देगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story