करौली। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते हादसों को रोकने और जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए इस बैठक में ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। राजस्थान सरकार ने 4 नवंबर से 18 नवंबर तक यह अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में हो रही असमय मौतों पर अंकुश लगाना और यातायात अनुशासन को मजबूत करना है।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह सभी विभागों और नागरिकों का सामूहिक दायित्व है।

जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कहा कि सड़क हादसों की संख्या में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने थाना प्रभारियों, यातायात अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान नियमों की सख्त निगरानी रखी जाए और जनता को सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की सख्त पालना, हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग सुनिश्चित करने, वाहन चालकों की जांच और यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि जनजागरूकता के माध्यम से दुर्घटनाओं में ठोस कमी लाना है।

बैठक के अंत में जिला कलेक्टर और एसपी ने सभी अधिकारियों से अभियान को पूर्ण गंभीरता और समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही अनावश्यक मौतों पर प्रभावी रोकथाम की जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story