धौलपुर में पुरुषोत्तम मास की एकादशी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अनूठी सेवा पहल देखने को मिली। सर्किट हाउस के गेट पर संचालित शीतल जल प्याऊ ‘जल मंदिर’ पर आमजन को न केवल शीतल जल उपलब्ध कराया गया, बल्कि शरबत का वितरण कर गर्मी से राहत देने का प्रयास भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद महावीर प्रसाद मंगल ने कहा कि गर्मी के मौसम में शीतल जल सबसे बड़ी आवश्यकता होती है और पुरुषोत्तम मास में जल सेवा एवं दान-पुण्य को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। कार्यक्रम में संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं में शीतल जल व ठंडा पेय राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित होता है।

संघ के जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन पिछले 11 वर्षों से गर्मी के मौसम में ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव के साथ नियमित रूप से शीतल जल सेवा करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि संघ के पदाधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे जल मंदिर पर उपस्थित रहकर राहगीरों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं। इस दौरान विशेष अवसरों पर ठंडा पेय और खाद्य सामग्री का भी वितरण किया जाता है।

संघ के प्रवक्ता भानु प्रताप परमार ने जानकारी दी कि वरिष्ठ अध्यापक महावीर प्रसाद मंगल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर शरबत की व्यवस्था की। कार्यक्रम से पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए माल्यार्पण, पगड़ी बांधकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला मंत्री चंद्र शेखर शर्मा, अनिल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रहीश फारूकी, नंदकिशोर लोधी, सत्य प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, क़मुरुद्दीन, मनीष शर्मा, आमीन खान, बृजेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेवा भाव और सामूहिक सहभागिता के इस आयोजन ने भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत प्रदान की।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story