भीषण गर्मी के बीच सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आमजन और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए बादाम से बनी शुद्ध एवं शीतल ठंडाई का वितरण किया। सर्किट हाउस गेट स्थित संघ द्वारा संचालित सार्वजनिक प्याऊ जल मंदिर पर आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर ठंडाई और शीतल जल का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा तथा शिक्षाविद अलिंद कुमार चौहान ने अपने हाथों से राहगीरों को ठंडाई पिलाकर किया। इस दौरान शिक्षाविद अलिंद कुमार चौहान ने कहा कि गर्मी के मौसम में सार्वजनिक प्याऊ राहगीरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल लोगों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता भी व्यक्त की कि समय के साथ सार्वजनिक प्याऊ की परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है, जबकि इसकी आवश्यकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघ के पदाधिकारी पिछले 11 वर्षों से आपसी सहयोग के माध्यम से शीतल एवं शुद्ध जल की सार्वजनिक प्याऊ का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर विशेष अवसरों पर ठंडे पेय, शरबत और ठंडाई का भी वितरण करता है, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।

संघ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन केवल शीतल जल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी करता है तथा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर जीव-जंतुओं की सेवा का कार्य भी निरंतर किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने राहगीरों से आग्रहपूर्वक ठंडाई ग्रहण करने का अनुरोध कर सेवा भाव का परिचय दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने जल मंदिर पर पहुंचकर शीतल जल और बादाम की ठंडाई का सेवन किया तथा शिक्षक संघ द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर अवधेश सारस्वत, नंदकिशोर लोधी, अलिंद चौहान, अनिल मिश्रा, रजनीकांत शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, भीकम प्रजापति, जितेंद्र सिंह, युगल किशोर पाराशर, राजकुमार लोधी, जयवीर सिंह शाक्य, रविंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: संघ द्वारा संचालित सार्वजनिक प्याऊ पर राहगीरों को शीतल ठंडाई पिलाते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story