धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र स्थित शाहपुरा शाला गांव में बुधवार को युवाओं द्वारा आयोजित भव्य सिकरवार क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दो टीमों का टॉस कराकर प्रतियोगिता के पहले मैच की शुरुआत भी कराई। आयोजन को लेकर गांव के युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए युवाओं को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi भी युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे युवा अपने लक्ष्य हासिल कर सकें और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद बच्चों और युवाओं के लिए खेलों में करियर के नए रास्ते खुले हैं। अब हर युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत कर रहा है। शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को मोबाइल और टीवी स्क्रीन से दूरी बनाकर शारीरिक विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने शाहपुरा शाला गांव में युवाओं द्वारा आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता को सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताते हुए इसे प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच बताया।

इस अवसर पर उन्होंने अभिषेक सिकरवार, श्यामवीर सिकरवार, सुरेश सिकरवार, राकेश सिकरवार, सिव्वो सहित अन्य कमेटी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजकुमार सिकरवार, बबलू पोशवाल, हरिसिंह गुर्जर, श्याम गिरी, एदल सिंह तोमर, तिलक गुर्जर, मनियां मंडल अध्यक्ष रामवतार त्यागी, बबलू कटारा, रामसेवक मुद्गल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story