अभियान की पृष्ठभूमि और गौवंश की स्थिति

गौ सम्मान आह्वान अभियान धौलपुर जिला प्रभारी जिला गौ प्रचारक राम शर्मा ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि:

  • "देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है।"
  • "प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को, राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।"
  • "भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है।"
  • "नाम मात्र की गोशालएँ हैं जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं है।"

अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित कानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो।


आगामी कार्यक्रम और रणनीति

अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को धौलपुर की प्रत्येक तहसील पर गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री, मा राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान किया जाएगा।

गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है जिसको लेकर ग्रामीणों को अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उनको 27 अप्रैल 2026 तहसील पहुँचने का आह्वान किया गया।


तहसीलवार नियुक्तियां (गौ प्रचारक)

इस कार्य को लेकर प्रत्येक तहसील में तहसील गौ प्रचारक बनाये गए हैं:

धौलपुर तहसील: चंद्र प्रताप धाकरे एवं नरेश कुमार
सैपऊ तहसील: लोकेश तिवारी
बाड़ी तहसील: आशीष शर्मा
बसेड़ी तहसील: निरंजन फौजी और सीताराम कुशवाह
सरमथुरा तहसील: जतिन और मनीष तारुष
राजाखेड़ा तहसील: हरेंद्र फौजी और हरवीर
मनिया तहसील: सचिन
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story