धौलपुर: साइबर अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस और बैंक प्रबंधकों की बैठक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने साइबर धोखाधड़ी रोकने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में समन्वय बैठक की।

धौलपुर कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा साइबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था पर बैंक प्रबंधकों के साथ चर्चा करते हुए।
धौलपुर। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम, सायबर जागरूकता व बैंक और एटीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने जिले के समस्त बैंक प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
पुलिस एवं बैंकों के बीच मजबूत समन्वय पर जोर
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बैठक में कहा कि:
"साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस एवं बैंकों के बीच मजबूत समन्वय होना जरूरी है।"
उन्होंने शहर के समस्त बैंकों के प्रबंधकों के साथ समन्वय बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की:
- साइबर अपराध एवं बैंकिंग धोखाधड़ी
- ऑनलाइन फ्रॉड
- संदिग्ध लेन-देन
- एटीएम एवं बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था
बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबन्धको को निर्देशित किया कि:
"किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।"
इसके साथ ही बैंक प्रबंधकों से यह अपेक्षा की गई कि:
- वे ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक करें।
- सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
आमजन की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर पड़ता है। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और बैंकों के बीच मजबूत समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
"किसी भी संदिग्ध लेन-देन, साइबर फ्रॉड अथवा धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते साइबर थाना पुलिस द्वारा कठोर एवं उचित कार्रवाई की जा सके।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस जनधन की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठा रही है और भविष्य में भी बैंकों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
बैठक में उपस्थिति एवं निष्कर्ष
बैठक के अंत में पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में बैंक एवं एटीएमो की सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:
- जिले की बैंको के अधिकारी
- यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह
- सायबर थानों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
