धौलपुर जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस, खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक धौलपुर श्री विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के प्रमुख चम्बल बजरी घाटों और परिवहन मार्गों पर संयुक्त टीमों द्वारा नियमित गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थाना सरमथुरा, सोने का गुर्जा, बसईडांग, कोतवाली धौलपुर, सदर धौलपुर, दिहोली और राजाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस, खनिज एवं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त रूप से निगरानी एवं चैकिंग अभियान संचालित कर रहे हैं।

संवेदनशील घाट क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संयुक्त टीमों द्वारा आमजन से भी अपील की जा रही है कि वे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने और पर्यावरण को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस, वन एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

धौलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए आगे भी इसी प्रकार सतत निगरानी और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story