नोहर, 5 नवम्बर। देव दीपावली एवं शरद कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कस्बे के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल में भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान से सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

सायंकाल आरती के पश्चात जब मंदिरों में दीपों की कतारें सजीं, तो पूरा कस्बा दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। श्री राज मंदिर, जोहड़ वाले हनुमान मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर, सूर्य भवन मंदिर, भैरव मंदिर सहित अन्य देव स्थलों पर श्रद्धालुओं ने परिवार सहित दीपदान किया।

मंदिर प्रांगण में गूंजते भजन, शंख-घंटियों की मधुर ध्वनि और झिलमिलाते दीपों ने वातावरण को आध्यात्मिक और दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल स्नान, दान-पुण्य और रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर कार्तिक पूर्णिमा का व्रत पूर्ण किया।

इस मौके पर मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी दीप जलाकर देव दीपावली की परंपरा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को जीवित रखा, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को भी उजागर किया।

Narendra Tiwari, Hanumangarh

Narendra Tiwari, Hanumangarh

नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।

Next Story