बयाना, 4 नवंबर। देवनारायण राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बयाना में मंगलवार को विविध विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों ने शिक्षा, आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी विचारधारा का संगम प्रस्तुत किया। कार्यवाहक प्राचार्य श्री सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुए इन आयोजनों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

महाविद्यालय में संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा केंद्र के तत्वावधान में महिला सुरक्षा और कानूनी जागरूकता विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमति कुसुम वर्मा ने छात्राओं को महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा, सुरक्षा कानूनों और सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से राजकॉफ सिटिजन ऐप के उपयोग और उससे मिलने वाली कानूनी सहायता की प्रक्रिया समझाई। व्याख्यान के दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भर और सजग नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही, महाविद्यालय में बिरसा मुंडा पखवाड़े की शुरुआत एक प्रेरक व्याख्यान के माध्यम से की गई। एनएसएस संयोजक श्री बाल कृष्ण मीना ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान में उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा ने छात्राओं को प्रेरित किया।

इसी क्रम में, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार "विकसित भारत 2047" और "आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी" विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उच्च शिक्षा की भूमिका को विकसित भारत के विजन से जोड़ते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं ने अपने लेखन में आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वदेशी मूल्यों की अहमियत को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रमों का सफल संचालन सहायक आचार्य (हिंदी) श्री शिवलाल बैरवा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर सहायक आचार्य (हिंदी) श्री विनोद सिंह, सहायक आचार्य (अंग्रेजी) श्री बाल कृष्ण मीना, लेखाधिकारी प्रथम भरतलाल मीना, एएओ श्री कपिल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद सैनी तथा जितेन्द्र आर्य उपस्थित रहे। दिनभर चले आयोजनों ने न केवल छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार किया, बल्कि शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का संदेश भी दिया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story