करौली में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश: वजीरपुर गेट से आरोपी मयंक वर्मा गिरफ्तार
करौली पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में वजीरपुर गेट से मयंक वर्मा उर्फ चिल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राहकों की जानकारी के बिना सिम पोर्ट कर नई सिम ब्लैक मार्केट में बेचता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस सतर्कता से कार्यवाही कर रही है।

करौली। कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में वजीरपुर गेट करौली से 21 वर्षीय मयंक वर्मा उर्फ चिल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह ग्राहकों के सिम पोर्ट का बहाना बनाकर उनकी जानकारी के बिना नई सिम जारी कर ब्लैक मार्केट में बेचता था और इसका दुरुपयोग करता था।
थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि 28 अक्टूबर, 2025 को शुक्ला कॉलोनी निवासी चेतन रावत ने कोतवाली करौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके नाम पर जिओ की नई सिम जारी कर दी गई, जबकि उन्होंने ऐसा कभी नहीं करवाया। प्रार्थी ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को अपनी वोडाफोन सिम को जिओ में पोर्ट करवाया था और KYC भी पूरी की थी, लेकिन आरोपी ने प्रार्थी के दस्तावेज़ और फोटो का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की।
पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 336/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और आरोपी की तलाश में सक्रियता दिखाई। जांच के दौरान मयंक वर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी और धोखाधड़ी करता था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपीयों की भी तलाश जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता से सभी आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। इस गिरफ्तारी में कांस्टेबल हेमवीर की अहम भूमिका रही। यह कार्रवाई साइबर ठगी और फर्जी सिम जारी करने वाले गिरोह पर कड़ी कार्रवाई का संदेश देती है और नागरिकों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता को उजागर करती है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
