नाथद्वारा। मतदाता सूची की पारदर्शिता और जनसुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपखंड कार्यालय नाथद्वारा में आयोजित मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं और सुधार संबंधी सुझावों को विस्तारपूर्वक रखा और निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी ने कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि मतदान सूचियों की समय पर उपलब्धता अति आवश्यक है ताकि प्रत्येक मतदाता को अपनी जानकारी की पुष्टि करने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मतदाता पंजीकरण फॉर्म अंग्रेजी में होने के कारण आम जनता, विशेषकर ग्रामीण एवं अशिक्षित मतदाताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान हेतु फॉर्म को हिंदी में उपलब्ध करवाने की मांग की गई।

जोशी ने यह भी कहा कि बीएलए-2 को सर्वे के दौरान पर्याप्त अधिकार प्रदान किए जाएं और उन्हें बूथ स्तर पर साथ रखा जाए ताकि सूची संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे। इसके अलावा कांग्रेस प्रतिनिधियों ने वार्डों के क्रम में बार-बार किए जा रहे अनावश्यक बदलावों पर भी आपत्ति जताई, जिससे आम नागरिकों को भ्रम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में संगठन महामंत्री महेश सनाढय, कांग्रेस प्रवक्ता विशाल उपाध्याय और किशन गाडरी भी मौजूद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। कांग्रेस ने अपेक्षा व्यक्त की कि निर्वाचन विभाग इन सुझावों पर शीघ्र अमल करेगा ताकि आगामी चुनावों में मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story