झालावाड़, 31 अक्टूबर: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी और वल्लभ भाई पटेल की तस्वीरों पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक नेता नहीं बल्कि भारत की राजनीतिक दृढ़ता, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा और उनके दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। हाड़ा ने बताया कि उनके ऐतिहासिक योगदानों के चलते देश में ‘‘इंदिरा इज़ इंडिया, इंडिया से इंदिरा’’ का नारा जोरशोर से गूंजा।

पूर्व मंत्री हाड़ा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें उनके दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छा शक्ति के लिए जाना जाता था। उनका दृष्टिकोण व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र के कल्याण पर केंद्रित रहा। पटेल के प्रयासों ने स्वतंत्रता संग्राम के जनाधार को मजबूती दी और देश की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित की।

गोष्ठी में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौड़ ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने निर्णायक और साहसिक निर्णयों के कारण 'आयरन लेडी' के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए हर संभव प्रयास किए।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ओम पाठक, नफीस शेख, नगरीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष फारूख अहमद, अम्बेश मीणा, गोपाललाल मेघवाल और रईस अहमद सहित अन्य नेताओं ने भी भाग लिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को पूर्व नेताओं के योगदान और उनके आदर्शों की याद दिलाई, तथा उनके जीवन और संघर्षों का महत्व उजागर किया।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story