रायपुर उपखंड क्षेत्र के सेंदड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत सबलपुरा के बिचला बाड़िया और सिग्नल वाला बाड़िया के वार्ड नंबर 1 में कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर के कारण छाए अंधकार ने ग्रामीणों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी थी। बिजली संकट ने जहां घरों की रौशनी छीन ली थी, वहीं ग्रामीण जीवन और आवश्यक कार्य भी ठप पड़ गए थे।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने यह मामला प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गेहलोत के संज्ञान में लाया। स्थिति को समझते ही मंत्री गेहलोत ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए और ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए।

इसी बीच विधायक सेवा केंद्र के राकेश गेहलोत ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर कार्य में तेजी लाई। मंत्री और राकेश गेहलोत की समन्वित पहल के चलते मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इससे वार्ड में अंधेरे का अंत हुआ और ग्रामीणों के चेहरों पर फिर से रौशनी लौट आई।

ग्रामीणों ने इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए मंत्री अविनाश गेहलोत और राकेश गेहलोत के प्रति आभार जताया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सहसंयोजक राजू काठात ने भी घटनास्थल का दौरा कर विभागीय कार्रवाई और जनता की स्थिति का जायज़ा लिया।

सबलपुरा बाड़िया में बिजली बहाली की यह कार्यवाही न केवल प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण है, बल्कि जनसेवा के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण भी बन गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story