टोंक: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
टोंक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर चुनावी परिणामों पर खुशी जताई।

टोंक के घंटाघर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और अन्य कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव परिणामों में पार्टी के प्रदर्शन की खुशी में झंडे लहराकर जश्न मनाते हुए।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में घंटाघर पर ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े गए और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम का सीधा प्रसारण देखा।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस विजय को पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत करार दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन और गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत पर जनता की मोहर है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताया।
चौहान ने कहा कि राज्य की जनता ने राष्ट्र और संस्कृति के हित में भाजपा को वोट देकर विजय दिलाई है और देश की जनता सुशासन तथा विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अत्याचार और शासन व्यवस्था बिगड़ी, जिससे जनता को अब राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों के जंगलराज का खात्मा हुआ है और जनता ने परिवर्तन का मानस बना लिया था।
उन्होंने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जबकि कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, राजेश शर्मा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, तरुण टिक्किवाल, प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, रामावतार धाभाई, दशरथ सिंह, विजय मालवानी, जूली शर्मा, कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता, शम्भू शर्मा, हेमंत सैनी, बलवंत मराठा, सुभाष सैनी, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, नन्दलाल छान, चौथमल विजय, अंजली गुप्ता, देवराज गुर्जर, विकार खान, हर्षिता जैन, पंकज पहाड़िया, अनिल टिक्किवाल, मनीष सिसोदिया, चौथमल विजय, कजोड़ जाजड़ा, शंकर विजय, पिंटू बन्ना, हसीन खान, शिवराज गोरा, नरेंद्र चोपड़ा, राजेश सैनी, विनायक जैन, हकीकतराय सौदा, रामनारायण यादव, भगवान प्रजापत, अमित जैन, नवरत्न वर्मा, राहुल गुर्जर, उषा रैसवाल, इमरान नद्दाफी, विवेक शर्मा, तौसीफ खान सहित अन्य मौजूद रहे।
इस जीत को लेकर टोंक में दिखा उत्साह न केवल स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में संभावित बदलाव के संकेत भी देता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
