न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन

टोंक। बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव में एक नाबालिग बालिका की दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग को सैन समाज उत्थान समिति टोंक ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फांसी की मांग की गई।

प्रदर्शन में शामिल गणमान्य लोग

उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सैन और नाई जागृति मंच के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सैन के नेतृत्व में समाज के लोग गांधी पार्क में बैठक करने के बाद रैली निकालते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस प्रदर्शन में निम्नलिखित लोग शामिल रहे:

  • ब्रहमान्नद सैन, गुड्डी सैन, रतन सैन
  • सत्यनारायण सैन, बृजमोहन सैन, सीताराम सैनी
  • दानवेन्द्ररी सैनी, धनराज कंवर, संगीता सैन
  • ममता लीला कंवर, शालू सैन, सोनू सैन एवं विष्णु सैन

घटना का विवरण

सैन समाज ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम दिये ज्ञापन में बताया कि: "बीकानेर जिले के वज्जू थाना क्षैत्र के रंजीतपुरा गांव की एक नाबालिग बालिका 21 फरवरी को आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी जो लापता हो गई एवं बाद में उस बालिका का शव रोही क्षैत्र में अर्धनग्र अवस्था में मिला। दुष्कर्मियों ने उस बालिका की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।"

प्रशासन की विफलता और आक्रोश

इस घटना से पूरा सैन समाज आहत है। इस घटना के विरोध में वज्जू में धरना प्रदर्शन जारी है, लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही प्रशासन द्वारा समाज की मांगों को स्वीकार किया गया है।

सैन समाज की प्रमुख मांगें

  • सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनपर फास्ट्रेक में मुकदमा चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।
  • पीडि़त परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ आवंटित किया जाए।
  • पीडि़त परिवार को मुआवजे के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रूपये की राशि तत्काल मुहैया कराई जाए।
  • भविष्य में इस घटनाऐं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद किया जाए।

आगामी चेतावनी

इस घटना को लेकर सम्पूर्ण सैन समाज में गहरा आक्रोश है। अगर उक्त मांगों को समय पर नहीं माना गया तो सम्पूर्ण जिलों में धरना-प्रदर्शन व प्रदशव्यापी आंदोलन बालिका को न्याय मिलने तक किया जायेगा।

Next Story