ब्यावर: सेन्दड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के बाद पीड़िता ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
सेन्दड़ा निवासी ममता ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पूर्व में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप।

मामले की पृष्ठभूमि और पक्षकार
"प्राथीर्या ममता पुत्री श्री छगन सिंह जाति रावत निवासी बाडिया रामा दूदा का ग्राम व पोस्ट बगड़ी कलालिया पुलिस थाना सेन्दड़ा जिला ब्यावर राज० की ओर से श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय ब्यावर जिला ब्यावर राज को निम्नलिखित निवेदन किया गया है।"
विपक्षीगण/आरोपी:
- डाउ सिंह पुत्र श्री कल्याण सिंह
- मोहन सिंह पुत्र श्री सादुल सिंह
- राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री दिलीप सिंह
- मोहन सिंह पुत्र श्री दिलीप सिंह
- समस्त जाति रावत निवासी बाडिया रामा दूदा का ग्राम व पोस्ट बगड़ी कलालिया पुलिस थाना सेन्दड़ा जिला ब्यावर राज०
विगत घटनाओं का विवरण और रंजिश
"यह कि उक्त व्यक्ति मेरे पास के रहने वाले है जो मेरे से रंजिश रखते है। जिन्होने पूर्व में मेरे घर में दिनांक 16/04/2025 को चोरी की थी तब मैंने इसकी शिकायत पुलिस थाना सेन्दड़ा में दी लेकिन आज दिन तक उसमें कोई निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हुई है।"
"इसी प्रकार दिनांक 18/08/2025 को इन लोगों ने मेरे पिता छगन सिंह के साथ भी लडाई झगडा किया था जिसकी भी मैंने पुलिस थाना सेन्दड़ा में दर्ज करवायी थी।"
चाकूबाजी और पूर्व एफआईआर (182/2025)
"तत्पश्चात इन लोगो ने दिनांक 31/08/2025 को मेरे भाई महेन्द्र सिंह के साथ लडाई झगडा किया उसी समय मेरे भाई महेन्द्र सिंह का बीच बचाव करने आये दिलीप सिंह के साथ चाकूबाजी की जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 182/2025 अपराध अंतर्गत 189(2), 115(2), 304(2), 324(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज करवायी थी लेकिन उसमें भी कोई कठोर कार्यवाही नहीं हुई थी।"
ताजा हमला और जान से मारने की धमकी (FIR 22/2026)
"यह कि इसी प्रकार दिनांक 28/01/2026 को भी इन लोगो ने 10-15 व्यक्तियों के साथ मेरे पर जान लेवा हमला किया जिसकी मैंने एक प्रथम सूचना रिपोर्ट 22/2026 पुलिस थाना सेन्दड़ा में दर्ज करवायी जिसमें से दो आप्रार्थीगण को गिरफ्तार किया गया है और अन्य व्यक्तियों को आज दिन तक नहीं पकड़ा है जो अभी भी फरार चल रहे है।"
"उपरोक्त मुल्जिमान मुझ प्रार्थीया व मेरे परिवारजन को मोबाईल नंबर 9664338042, 8003418959, 9636598316 से धमकी दे रहे है कि यदि एक महिने के अन्दर अन्दर राजीनामा नहीं किया तो हम तुम लोगों को जान से मार दिया जावेगा।"
प्रशासन से न्याय की मांग
"उक्त संबंध में आप श्रीमान की पूर्व में दिनांक 07/02/2026 को भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही होने के कारण आप श्रीमान के पास दुबारा आना पड़ा है।"
"अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि प्रथम सूचना रिपोर्ट नंबर 22/2026 पुलिस थाना सेन्दड़ा में निष्पक्ष जांच करवाकर फरार चले आ रहे मुल्जिमानों को गिरफ्तार करवाकर उचित कानूनी कार्यवाही करवाये जिससे हमको न्याय प्राप्त हो सकें।"
"तथा मेरे व मेरे परिवारजन के साथ कोई घटना होगी तो उसकी तमाम जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
