रिक्त पद और बाधित होती शिक्षा

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27, 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। विद्यालय में लगभग 25% से अधिक संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं, इसके उपरांत भी अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को विद्यालय से हटकर अन्य कार्यालयों में गैर शैक्षणिक कार्यों में लगा रखा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने एवं आगामी सत्र में नामांकन कम होने की संभावना है।

बोर्ड परीक्षाएं और शिक्षकों के दायित्व

  • वर्तमान समय में आठवीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
  • विद्यालयों में पांचवीं बोर्ड व जिला समान परीक्षा भी शुरू होने वाली है।
  • बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन तथा परीक्षा परिणाम तैयार करने हेतु शिक्षक अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।
  • चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय कार्यक्रम SIR और पंचायत राज चुनाव में प्रगणक का कार्य भी जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक बीएलओ के रूप में भागीदारी निभा रहे हैं।

"बालकों के भविष्य के साथ खिलवाड़"

"वर्तमान समय में विद्यालय में कई प्रकार की शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक गतिविधियां संचालित होती हैं। उपरोक्त परिस्थितियों के उपरांत भी जिले के कई विभागों में अधिकारियों के द्वारा शिक्षकों को विद्यालय से हटाकर गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाना न्याय संगत नहीं है। यह बालकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।"

कई विद्यालयों से व्याख्याता और विषय अध्यापकों को भी अन्य विभागों के कार्यालयों में लंबे समय से लगाए हुए हैं, जिसके कारण विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण होने में परेशानी होती है तथा परीक्षाओं के संचालन में शिक्षकों की भारी कमी महसूस होती है।


संघ की प्रमुख मांग

गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को कार्यालय से हटाकर मूल पदस्थापन पर भेजने का आदेश करने हेतु राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मांग की है। बहुत से शिक्षकों को तो कई वर्षों से कार्यालय में लगा रखा है।


ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी

ज्ञापन देते समय निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • जवरी लाल प्रजापत
  • हुकमी चंद मिश्रा
  • बदा राम अणकिया
  • अर्जुन कुमावत
  • बाबूलाल प्रजापत
  • जगराम मीणा
  • प्रहलाद कुमार मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, जवाजा)
  • दशरथ सिंह उदावत
  • विजय शंकर मिश्रा
  • हीरालाल मेघवाल
Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story