रायपुर मारवाड़: एसपी रतन सिंह ने किया बर थाना के नवनिर्मित बगीचे का उद्घाटन
ब्यावर पुलिस अधीक्षक ने बर थाना परिसर का निरीक्षण कर मालखाने की व्यवस्थाएं जांची, नशा विरोधी अभियान और यातायात जागरूकता पर दिया विशेष जोर।

रायपुर मारवाड़ के बर थाना परिसर में नवनिर्मित बगीचे का फीता काटकर उद्घाटन करते ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, साथ में वृताधिकारी बंशीलाल पण्डार और थानाधिकारी पन्नालाल।
रायपुर मारवाड़: शनिवार को बर थाना परिसर में विकसित किए गए नवनिर्मित बगीचे का उद्घाटन ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके बर थाना पहुंचने पर रायपुर पुलिस वृताधिकारी बंशीलाल पण्डार एवं बर थानाधिकारी पन्नालाल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही थाना पुलिस के जवानों द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया।
फीता काटकर किया उद्घाटन और व्यवस्थाओं का जायजा
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने फीता काटकर बगीचे का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर रायपुर वृताधिकारी बंशीलाल पण्डार, थानाधिकारी पन्नालाल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। उद्घाटन के पश्चात एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुएं मालखाने और अन्य व्यवस्थाओं का औचक जायजा लिया।
थानाधिकारी की सराहना और सकारात्मक वातावरण पर जोर
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित बगीचे के निर्माण को लेकर थानाधिकारी पन्नालाल की सराहना करते हुएं इसे एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि "ऐसे प्रयासों से थाना परिसर का वातावरण बेहतर होता है और पुलिसकर्मियों को भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।" इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।
नशा विरोधी अभियान और कानून व्यवस्था के निर्देश
उन्होंने जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया तथा आमजन से पुलिस थाना इसमें सहयोग की अपील की। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुएं सतर्कता बनाए रखने की बात कही। इस दौरान उप निरीक्षक राजकुमार सहित बर थाना के समस्त पुलिस जवान उपस्थित रहे।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
