पुलिस थाना बर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी और थाना हाजा के टॉप-10 में शामिल वांछित आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है। श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस महोदय अजमेर रेंज अजमेर श्री राजेन्द्रसिंह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आई०पी०एस० के निर्देशानुसार यह कार्यवाही अंजाम दी गई। श्री भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृताधिकारी वृत रायपुर के निकटतम सुपरविजन में वांछित अपराधियो के विरूद्ध थानाधिकारी पुलिस थाना बर पन्नालाल उप निरिक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठीत टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत को तकनीकी विश्लेषण और पुख्ता सूचनाओं के आधार पर दस्तयाब कर गिरफतारी की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

घटनाक्रम और पूर्व की कार्यवाही

घटना के विवरण के अनुसार दिनांक 19.10.2024 को पुलिस थाना बर द्वारा झाला की चौकी पर दौराने नाकाबन्दी अवैध डोडा पोस्त तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। इस दौरान एक स्विफट कार से 46.390 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर अभियुक्त सुनिल को गिरफतार किया गया था, जिस पर प्रकरण संख्या 180 दिनांक 20.10.2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पजिबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में मौके से फरार अभियुक्त विरेन्द्र व वाहन मालिक तथा अवैध डोडा पोस्त खरीद कर्ता रवि उर्फ रविन्द्र को पूर्व में ही गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी का विवरण

प्रकरण में शेष वांछित अभियुक्त त्रिलोकचंद प्रजापत पुत्र उदयलाल जाति प्रजापत निवासी चरलिया हाल मेवासा पुलिस थाना सदर निम्बेहडा जिला चितौडगढ की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बारे में सूचनाओं का संकलन किया गया। तकनीकी डाटा विष्लेषण से पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सदर निम्बेहाडा के सहयोग से आरोपी को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत पर पुलिस प्रशासन द्वारा 10 हजार रूप्ये का ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार मुलजिम का प्रोफाइल और आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार मुलजिम त्रिलोकचंद प्रजापत पुत्र उदयराज जाति प्रजापत की उम्र 34 साल है, जो मूलतः निवासी चरलिया हाल मेवासा पुलिस थाना सदर निम्बेहाडा जिला चितौडगढ का रहने वाला है। आरोपी का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें प्रकरण संख्या 278/2018 दिनांक 19.11.2018 धारा 279 भादस चार्जशिट नम्बर 212/2018 दिनांक 30.11.2018 पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर तथा प्रकरण संख्या 281/2018 धारा 279, 427 भादस चार्जशिट नम्बर 192/2018 दिनांक 13.12.2018 पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर दर्ज हैं।

सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम

इस महत्वपूर्ण गिरफतारी को अंजाम देने वाली टीम में श्री पन्नालाल उप निरिक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बर जिला ब्यावर, श्री रामस्वरूप कानि. 311 पुलिस थाना बर, श्री महिपाल कानि. 543 पुलिस थाना बर और श्री सजय शर्मा थानाधिकारी मय टीम पुलिस थाना सदर निम्बेहाडा जिला चितौडगढ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार "वांछित अपराधियों और नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।"

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story