दिनांक 30.03.2026 को अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर से 09.30 पीएम पर पुलिस थाना सेन्दडा पर जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना हुई है। जिसको उसके परिजन प्राथमिक ईलाज हेतु अमृतकौर अस्पताल ब्यावर लेकर आये है, नाबालिग बालिका को बाद प्राथमिक ईलाज के डिस्चार्ज किया गया। उक्त प्राप्त सूचना पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए बिना देरिना के पुलिस थाना सेन्दडा द्वारा परिजनों से सतत् सम्पर्क कर प्रकरण दर्ज किया गया।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा परिजनों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। चिकित्सकीय बोर्ड से नाबालिग बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उक्त घटना के संबंध में श्री रतन सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर द्वारा व श्री भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर के निर्देशन में व श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृताधिकारी वृत रायपुर के निकटतम सुपरविजन में हरिराम जाजुन्दा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा द्वारा थाने से आरोपी की दस्तयाबी हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया गया।

मात्र 12 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी

गठित टीम द्वारा आरोपी को परम्परागत, मुखबीर तंत्र, आसूचना संकलन, तकनीकि साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाकर संयुक्त प्रयास करते हुए आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह जाति रावत निवासी सहीपुरा श्यामपुरा पुलिस थाना सेन्दडा जिला ब्यावर को मात्र 12 घण्टें में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। गठित टीम द्वारा आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संयुक्त प्रयास करते हुए मात्र 12 घण्टें में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिल दहला देने वाली घटना का विवरण

घटना का विवरण इस प्रकार है कि "दिनांक 30.03.2026 को आरोपी द्वारा दस वर्षिय मासूम बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने एक खण्डहर मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।" आरोपी की पहचान महेन्द्र सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह जाति रावत निवासी सहीपुरा श्यामपुरा पुलिस थाना सेन्दडा जिला ब्यावर के रूप में हुई है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

इस महत्वपूर्ण खुलासे में श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृताधिकारी वृत रायपुर, श्री हरिराम जाजुन्दा पुलिस निरीक्षक / थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा जिला ब्यावर, जिला डीएसटी टीम व्यावर, श्री सुल्तान सिंह हैड कानि 369 पुलिस थाना सेन्दडा जिला ब्यावर, श्री अशोक कुमार कानि 1736 पुलिस थाना सेन्दडा जिला ब्यावर एवं श्री सुरेन्द्र कुमार 1691 कानि पुलिस थाना सेन्दडा जिला व्यावर की मुख्य भूमिका रही।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story