ब्यावर: जिला कलेक्टर ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए स्टॉक एवं ई-केवाईसी व्यवस्था की समीक्षा की।

ब्यावर में गुरुवार को ज्वाला गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण करते जिला कलेक्टर कमल राम मीना, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
ब्यावर, 12 मार्च। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री रतन सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ गैस एजेंसी के गोदाम तथा ज्वाला गैस एजेंसी के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक की उपलब्धता, सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर वितरण तथा एजेंसी द्वारा अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
स्टॉक समीक्षा एवं सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली के निर्देश
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उपलब्ध स्टॉक का वितरण उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की स्थिति न बने, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित निगरानी रखी जाए तथा उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
जन-जागरूकता एवं दुरुपयोग रोकने की अपील
गैस एजेंसियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग न करें तथा ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक साधनों का भी उपयोग करें, जिससे गैस की उपलब्धता सभी उपभोक्ताओं तक सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी।
निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी
निरीक्षण के दौरान जिला रसद अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र शाहिद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
