ब्यावर: देलवाड़ा रोड नर्सरी में 1.60 लाख पौधे तैयार, हरयाळो राजस्थान अभियान पर जोर
वन विभाग ने अमरूद, नीम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे किए तैयार, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा जागरूक।

ब्यावर की देलवाड़ा रोड स्थित नर्सरी में क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश और सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी आगामी वर्षा ऋतु के लिए तैयार किए गए पौधों का अवलोकन करते हुए।
ब्यावर, 27 मार्च। हरित विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा देलवाड़ा रोड स्थित नर्सरी में व्यापक स्तर पर पौध तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी, ब्यावर की उपस्थिति में क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री ओमप्रकाश ने नर्सरी में चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।
नर्सरी में तैयारियों का लक्ष्य और उपलब्ध प्रजातियां
क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री ओमप्रकाश ने बताया कि "नर्सरी में अक्टूबर माह से ही पौध तैयार करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा इस वर्ष लगभग 1 लाख 60 हजार पौध तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।" वर्तमान में नर्सरी में छायादार, फलदार एवं अलंकारिक प्रजातियों के विभिन्न पौधे उपलब्ध हैं, जिनमें अमरूद, जामुन, गुलाब, नीम, पीपल, करंज, चमेली आदि शामिल हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री ओमप्रकाश ने बताया कि नर्सरी में अक्टूबर माह से ही पौध तैयार करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा इस वर्ष लगभग 1 लाख 60 हजार पौध तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वर्षा ऋतु के लिए वन विभाग की विशेष व्यवस्था
उन्होंने बताया कि "बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों में पौधारोपण के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिलता है और नर्सरी से पौधे लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।" इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा पहले से ही पर्याप्त तैयारियां की जा रही हैं, ताकि आमजन को समय पर पौधे उपलब्ध कराए जा सकें।
हरयाळो राजस्थान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने बताया कि "राजस्थान सरकार द्वारा “हरयाळो राजस्थान” अभियान के तहत हरित विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है।" उन्होंने बताया कि "7 अगस्त 2024 को दूदू में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा पीपल का पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं बल्कि आगामी पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाकर प्रदेश को हराभरा बनाना है।" वर्ष 2025 में 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा है।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन
उन्होंने यह भी बताया कि "“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से आमजन को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।" साथ ही वन विभाग द्वारा पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संरचनाओं का निर्माण एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आमजन को समय पर पौधे उपलब्ध कराए जा सकें।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
