जयपुर। ब्यावर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर भरत बाघमार ने 51 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।

संगठन विस्तार और निष्ठा का संकल्प

इस दौरान भरत बाघमार ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि "वे ब्यावर में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती देंगे।" भरत बाघमार ने 51 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ पीसीसी पहुंचकर गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और चर्चा

इस अवसर पर सेवादल जिला अध्यक्ष विक्रम सोनी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जयदीप रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा भी की।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story